बी.एम. मेमोरियल स्कूल में रंगोली और दीपोत्सव प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली एवं दीपोत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अबीर, बुरादे, रंगों एवं अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। वहीं दीपों की मनमोहक सजावट ने पूरे











































