केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातू ( पगार) पंचायत में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।महायज्ञ की शुरूआत 30 मई को कलश यात्रा के साथ होगी एवं 7 जून को इसकी पूर्णाहूति के साथ समापन किया जाएगा।ग्रामीणों में महायज्ञ को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।इसे लेकर चट्टीबारियातू,बारियातू,नावाडीह,हरिजन मुहल्ला समेत सभी प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों के बीच लगातार बैठकें की जा रही हैं। इससे पहले 2012 , 2015 और 2018 में रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।कोविड – 19 महामारी की वजह से 2018 के बाद महायज्ञ का आयोजन नहीं किया जा सका था।क्षेत्र में चौथी बार यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।इसे सफल बनाने हेतु यज्ञ कमिटी का गठन किया जा चुका है तथा विभिन्न प्रकार की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू कर दी गई हैं।
यज्ञाचार्य के तौर पर वाराणसी से शुभेंदु शास्त्री,विशेष सहयोगी के रूप में मध्यप्रदेश के उज्जैन से जाधव शास्त्री और माधव शास्त्री महायज्ञ को संपन्न कराएंगे। प्रवचनकर्ता के रूप में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री अनन्या शर्मा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।वहीं पूर्णाहूति के दिन 7 जून को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।महायज्ञ के दौरान शोभा बढ़ाने और मनोरंजन के लिए मेला,मीना बाजार,झूला इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है।
रविवार,7 मई को तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की विशेष बैठक शिव मंदिर परिसर में की गई जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने यज्ञ को सफल बनाने हेतु तन मन धन से सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराईं।इस दौरान पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता,पूर्व पंसस प्रतिनिधि विनोद नायक व मनोज गुप्ता, भोला गुप्ता, गुरूचरण प्रसाद गुप्ता,संजय गुप्ता,अभिमन्यु गुप्ता,बालगोविंद सोनी,योगेन्द्र महतो,करम साव,नरसिंह सिंह,छोटन सिंह,तालेश्वर गुप्ता,दुर्गादत्त गुप्ता, अमेरिका साव,पंकज गुप्ता,गणेश गुप्ता,अनूज दूबे,विकाश गुप्ता,संतोष नायक,बलराम सोनी,अनिल गुप्ता,संजय गुप्ता,कपिलदेव गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता,भीम महतो,इन्द्रनाथ पासवान और दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








