बुढ़वा महादेव मंदिर मामले को लेकर गुरुचट्टी के ग्रामीण के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

महुदी पहाड़ स्थित प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर को बचाने एवं न्याय की मांग को लेकर गुरुचट्टी के ग्रामीणों का तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। यह धरना बड़कागांव थाना के समीप बाजार टांड़ में 10 नवंबर से शुरू किया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने धरना में बैठे ग्रामीणों से मिले

एवं बुढ़वा महादेव मंदिर पुनर्निर्माण विवाद की जानकारी प्राप्त किया।

हालांकि घटना को लेकर कांड तेरी और गुरु चट्टी के ग्रामीणों के द्वारा बड़कागांव थाने में आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

विधायक ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मैं कांड़तरी के ग्रामीणों से भी जाकर मिला हूं।उनसे भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया हूं।गुरुचट्टी समाज के लोग भी शांति व्यवस्था बनाए रखें। सामाजिक पहल कर इस विवाद को समाप्त करें। विधायक ने यह भी कहा कि जिस तरह गुरुचट्टी के लोग समाज के निर्णय को मानने को तैयार हैं, उसी तरह कांड़तरी के ग्रामीण भी सामाजिक निर्णय मानने के लिए तैयार रहना चाहिए। विधायक ने सामाजिक पहल करने की जिम्मेवारी कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया भीखन महतो एवं पूर्व मुखिया पारस महतो को जिम्मेवारी सौंपी। मौके पर मुख्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता, आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, शशि कुमार मेहता, बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर मेहता, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदु दांगी उर्फ बिंदेश्वरी, जयशंकर महतो, बालेश्वर महतो, जेएलकेएम के नेता राकेश कुमार, संतोष महतो रामधनी महतो, दर्शन महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!