समाजसेवी रंजीत पंडित ने श्रद्धालुओं को शरबत पानी पिलाकर किया सेवा

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम चंदौल में भव्य मेला का आयोजन किया गया।मेला में समाज सेवी रंजीत पंडित ने श्रद्धालुओं को शरबत पानी पिलाकर सेवा का मिशाल पेश किया।मौके पर उन्होंने मेला के आनंद लेने आए राहगीरों , श्रद्धालुओं , और आम लोगों को ठंडा शरबत और पानी पिलाया।इस सेवा से लोगों को काफी राहत मिली और लोगों ने खूब सराहना की।

मौके पर रंजीत पंडित ने कहा की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य करते रहेंगे , क्योकिं सेवा करने से सुख , शांती की प्राप्ति होती है।इस पुण्य के कार्य में कई लोगों ने सहयोग किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!