थाने में दोनों पक्षों से दी गई आवेदन ,पुलिस दोनों गुटों पर विशेष नजर रख रही है – थाना प्रभारी
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
रविवार जहां एक ओर पूरा क्षेत्र दिवाली की खुशियां मनाने में व्यस्त था वहीं बड़कागांव में महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर मामले को लेकर दो गुटों गुरुचट्टी एवं कांडतरी गांव के ग्रामीणों के बीच पत्थरबाजी एवं जबरदस्त मारपीट हो गई। इसके पूर्व शनिवार 8 – 9 बजे रात्रि को भी दोनों पक्षों के बीच बुढ़वा महादेव में मारपीट की घटना हुई थी जिसमें दोनों गुटों से लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें कई लोगों को रांची, हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
इस घटना में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने दोनों गुटों के लोगों को समझाते हुए एवं उनकी सूझबूझ से बड़ा घटना टल गया। घटना में किसी की माथा फट गया, हाथ टूट गया तो कई को गंभीर चोट आई है। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा बड़कागांव थाने में नामजद आवेदन देकर एक दूसरे के ऊपर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई कि मांग की है। बता दें की बड़कागांव के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल बुढ़वा महादेव मुख्य मंदिर के पास कांडतरी के द्वारा बुनियाद खोदने व निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है।
दोनों गुटों के ऊपर पैनी नजर रखी जा रही है- थाना प्रभारी
उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है, घटना की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उसे बख्सा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा त्योहार के समय में माहौल खराब करने वालों पर अवश्य कार्रवाई होगी, उन्होंने जनता से निवेदन किया कि किसी भी तरह की अफवाह में ना पड़े और कोई भी सूचना बिना तथ्य के सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई होगी ।गौर करने वाली बात यह है, की दोनों गुटों में मारपीट करने वालो में से आधा से अधिक लोग एक दुसरे के रिश्तेदार हैं ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे