जन आकांक्षाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य उद्देश्य – विधायक रोशन लाल
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा किया गया। डीएमएफटी मद से दोनों योजनाओं पर कुल 5.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने और संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
पहली योजना के तहत बड़कागांव प्रखंड की सांढ पंचायत में शिवाडीह मुख्य पथ से होरम तक गार्डवाल एवं पीसीसी सड़क का निर्माण 2.49 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, दूसरी योजना के तहत सुदूरवर्ती आंगो पंचायत में पत्थलकुदवा से सिमराजरा तक 3.32 करोड़ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने दोनों योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना प्राथमिकता है। क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा जनसुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, उपप्रमुख वचन देव कुमार, सोहनलाल मेहता, मंडल महामंत्री मनीष पांडेय, आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव नागेश्वर तुरी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा कामेश्वर महतो, पूर्व मुखिया पारस प्रसाद, समाज के अध्यक्ष भीखन महतो, उपेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, मेवालाल नाग, बासमती देवी, भवानी दांगी, मनोज दांगी, रमन शिबू महतो, अजीत प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे