बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अश्विनी दुर्गा पूजा समिति दैनिक बाजार बड़कागांव के द्वारा नन्हे कलाकारों ( 17 वर्ष तक के ) हेतु डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका ऑडिशन 13 अक्टूबर और फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर की रात को किया गया l जिसमें लगभग 100 प्रतिभागी शामिल हुए , ऑडिशन के फाइनल मुकाबले में 31 प्रतिभागी को सेलेक्ट किया गया था ।सभी 31 बच्चों ने एक से बढ़कर एक डांस का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया । डांस प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु निष्पक्ष रूप से जज भी नियुक्त किए गए थे l जजों में अभय दीप डांस एकेडमी रामगढ़ की टीम थी । डांस प्रतियोगिता का प्राइज वितरण कार्यक्रम दुर्गा पूजा के दसमी की शाम को रखा गया । नन्हे कलाकारों के इस डांस प्रतियोगिता में प्रथम साढ़ निवासी निवेदिता कुमारी एवं निकुंज कुमार को मिला, द्वितीय पुरस्कार बड़कागांव नटराज नगर निवासी ऋषिका रंजन को मिला एवं तृतीय पुरस्कार गुरु चट्टी निवासी सानवि वर्मा को मिला ।
आपको बता दे प्रथम पुरस्कार में शील्ड एवं 5100 रुपये नगद दिए गए वहीं द्वितीय पुरस्कार में शील्ड एवं 3100 रुपये नगद एवं तृतीय पुरस्कार में शील्ड एवं 2100 रुपये नगद विजेताओं को देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में समिति ने अच्छे काम करने वाले पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले आर्चरी खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एवं साफ सफाई पूजा में मंदिर और पंडाल की साज-सजावट एवं निशुल्क सेवा देने वाले जैसे कई लोगों को भी साल ओढाकर समिति ने सम्मानित किया ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
