बीएम मेमोरियल स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बीएम मेमोरियल स्कूल, बड़कागांव में भारत के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन शिक्षक अभिषेक कश्यप ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
मौके पर समाजशास्त्र के शिक्षक ऋषभ अग्रवाल ने विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के प्रेरणादायक जीवन, संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और शिक्षा के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, वैज्ञानिक सोच, मेहनत और देश के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा दिनकर, प्राचार्य कैलाश कुमार, उपप्राचार्या पूनम कुमारी, विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश दास, आनंद राज, एरिका टोप्पो, देवंती देवी, राजेश कुमार रवि, योगेंद्र कुमार, अभिषेक कश्यप, कृष्ण यादव, सावित्री टुडू, शंकर महतो, भानु राज, रेखा कुमारी, गंगा भारती, कुलदीप रंजन, सोनू कुमार, अंजली सोनी, नीलम बेदिया, सुभाष प्रसाद, विकाश ठाकुर अंशु कुमार, अनिकेत कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!