एनटीपीसी के ट्रांसपोर्टिंग एमडीओ पीआरसीएल कंपनी के वर्कर को छरी लदा हाइवा ने रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित 13 माइल के पास छरी लदा हाईवा की चपेट में आने से एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के ट्रांसपोर्टिंग एमडीओ पीआरसीएल कंपनी के वर्कर रामदेव रजक (46 वर्ष ) घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस बुलाकर रामदेव रजक को हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित की। इधर घटना का अंजाम देकर तेजी से भाग रहे छरी लदा हाइवा(बीआर 26 जीबी 9639) बड़कागांव चौक के नाले में जाकर ढोसमा (फस)गया। जिससे बड़कागांव पुलिस ने पहुंच कर जप्त कर लिया। घटना गुरुवार सुबह लगभग 4:00 की बताई जाती है जो 13 माइल में लगाए गए सीसी कैमरा में घटना कैद हो गई। सुबह होने पर घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनटीपीसी ट्रांसपोर्टिंग सड़क को बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित 13 माइल के पास जाम कर दिया है । इस कारण आवागमन ठप हो गया है।जाम के कारण एनटीपीसी का कोयला का ट्रांसपोर्टिंग भी दिन भर ठप रहा। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद घटनास्थल पर लाकर जाम जारी है।
मृतक विस्थापित सोनबरसा का मूल निवासी है। एनटीपीसी द्वारा विस्थापन किए जाने के बाद रामदेव रजक बड़कागांव के बाधार ज्ञानोदय विद्यालय के समीप घर बनाकर सब परिवार रह रहा है। मृतक की पत्नी शकुन देवी एवं उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस घटना से बड़कागांव मर्माहत है।मृतक अपने पीछे पत्नी सकून देवी, पुत्री मीरा कुमारी (26) ,राहुल कुमार (22 वर्ष ),पुष्पा कुमारी (20 वर्ष) मंटू कुमार (15 वर्ष ) छोड़ गया है। सड़क जाम करने वाले आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि 21 अगस्त को कंपनी के एक वाहन द्वारा चेपाकलां निवासी जयपाली महतो को कुचल दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान मृतक के परिजनों को साढे आठ लाख रुपये मुआवजा ,उसके दो पुत्रों को नौकरी दिए जाने की समझौता हुई थी जिसमें कंपनी द्वारा अब तक साढ़े चार लाख रुपए मुआवजा एवं दो नौकरी नहीं दिया गया है।इस कारण ग्रामीणों में कंपनी के प्रति नाराजगी है। सुबह 6:00 से लेकर समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था। मामले के समाधान के लिए समझौता चल रहा था।इधर समाचार लिखे जाने तक पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल सहित कई पंचायत जनप्रतिनिधि, राजनीति दल के कार्यकर्ता समाजसेवी, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधिकारी, सीआईएसएफ के जवान बड़कागांव के पुलिस घटना स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे हैं और वार्ता जारी था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!