बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने जितिया पूजा मेला का किया उद्घाटन

मेला से आपसी संबंध और संस्कृति का बचाव होता है : रोशन लाल चौधरी

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत ग्राम महुदी भोगता देव स्थान महुदी धाम में जितिया पूजा सह मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पासवान एवं संचालन उपेंद्र राम के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी को फूलमाला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर अध्यक्ष खेमलाल राम के द्वारा स्वागत किया गया। पूजा सह मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया।

मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा की जितिया पूजा हम सब की धार्मिक एवं संस्कृति परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।हम सभी को अपने संस्कृति और धरोहर को सजाकर एवं बचाकर रखना है।

मेला के आयोजन से आपसी संबंध मजबूत होता है।और संस्कृति का बचाव होता है।वहीं मेले में ठेठ नागपुरी आधुनिक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर अध्यक्ष विजय पासवान, सचिव उपेंद्र राम ,कोषाध्यक्ष धनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिप सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार ,पंसस रंजीत चौबे, कांडतरी पंचायत पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा , समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी, राजनाथ कुमार, मोहित कुमार दांगी , कामेश्वर. महतो , प्रो लालदेव महतो व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!