पूजा समिति के लोगों ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य को किया अभिनंदन
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस कप्तान अमन कुमार ने अपने पुलिस पदाधिकारीओं के साथ प्रखंड का दौरा कर पंडाल स्थलों का निरीक्षण किया एवं विधि व्यवस्था सुरक्षा का जायजा लिया । एसपी ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। जिसमें मुख्य रूप से मंदिर में पूजा के लिए महिला एवं पुरुष के प्रवेश के दो द्वार बनाने का सख्त निर्देश दिया वहीं पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने , ड्रोन से निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। ताकि संपूर्ण रूप से विधि व्यवस्था नियंत्रण में रहे। एसपी ने पूजा समिति के पदाधिकारीओं से कहा की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दें और मदद ले ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। सभी पंडाल में हेल्थ डेक्स बनाने के लिए कहा गया है। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़कागांव अश्विनी दुर्गा पूजा पंडाल डेली मार्केट ,एवं मां अंबे दुर्गा पूजा समिति गुरु चट्टी के पंडाल स्थल पहुंचे ,जहां पूजा समिति के पदाधिकारीओं के द्वारा एसपी अमन कुमार ,एसडीपीओ अमित आनंद , इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थिति पदाधिकारीओं को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। वहीं बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने हरली पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। मौके पर अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार , मां अंबे दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष बिंदु प्रसाद दांगी , आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह , सन्नी कुमार , राजू कुमार , सुरेंद्र कुमार , घनश्याम जायसवाल , मुखिया बबिता देवी , पूर्व मुखिया महेंद्र महतो , पूर्व पंसस उपेंद्र महतो , भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश दांगी , त्रिलोकी महतो, सबुर महतो, सुरेंद्र महतो , हुलास प्रसाद दांगी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
