पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान में जितिया के मौके पर लगा झुमर, परम्परा व संस्कृति को संजोए रखने का दिया संदेश

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान मेगालिथ स्थल के समीप बुढ़वा बांग सिंह गोसाई के प्रांगण में जितिया पर्व के मौके पर वर्षों से चली आ रही परम्परा व संस्कृति को संजोए रखते हुए ग्रामवासियों के द्वारा ढोल, नगाड़ा व मांदर आदि पंरम्पारिक वाद्य यंत्रों के साथ झुमर लगाया गया। पुरखों द्वारा चलाए गए परम्परा व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया।

इस झुमर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेने वाले में जुगेशवर गंझू, सुकर गंझू, बंधन साव, मोहन साव, चरकु साव, संतोष साव, अमेरिका साव, दिनेश्वर साव, जग्गू राम, कृष्णा तुरी,नरेश कुमार साव,बुटन राम के अलावा संतोष कुमार साव, हिरामैन साव,धनू प्रसाद निराला,डुभन साव, दिनेश कुमार,प्रेम कुमार साव, कोमलचंद साव ,बुद्धलाल साव , लालमणि प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!