बडकागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव थाना अंतर्गत विश्रामपुर शनिवार बाजार से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल जेएच 01 सीके 6758 चोरी मामले में बड़कागांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार कर करवाई प्रक्रिया पूरी कर हजारीबाग जेल भेजा गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 177/26, 7 सितंबर 2026 धारा- 303(2) बीएनएस में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया।कांड अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार पिता सोभी साव, ग्राम डोकाटांड,थाना बड़कागांव निवासी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार पवन के पास से कांड में चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त पवन गुरुवार को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
