बड़कागांव केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 96 मेधावी को किया गया सम्मानित 

प्रखंड के 23 विद्यालय के लगभग 96 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

कुशवाहा समाज की पहचान मेहनत, स्वाभिमान, कर्मठता और संघर्ष के लिए पहचाना जाता है – डॉ सेमी मेहता 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के द्वारा सत्र 2025-26 में मैट्रिक एवं इंटर के परीक्षा (झारखंड बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड) में अपने विद्यालय में टॉपर रहे मेधावी छात्र छात्राओं के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के सभागार भवन में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष भीखन महतो एवं संचालन सचिव बासमती कुमारी एवं शिक्षा प्रभारी बैजनाथ कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पूर्व प्रमुख एवं शिक्षाविद स्व. गुरुदयाल महतो एवं मुकुटधारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता के अनुपस्थिति के कारण उनकी सुपुत्री डॉक्टर सिमी मेहता उपस्थित रही उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की प्रतिभा सम्मान समारोह एक कार्यक्रम नहीं होता है यह हमारे उस सोच का उत्सव है जो मानती है कि शिक्षा ही समाज में बदलाव ला सकती है, कुशवाहा समाज की पहचान मेहनत, स्वाभिमान, कर्मठता और संघर्ष के लिए पहचाना जाता है। हमारे समाज के लोगों ने अपने परिश्रम संकल्प और आत्मविश्वास से अपने जीवन में आगे बढ़ने का काम किया है। आगे उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए बताया कि अभिभावक बच्चों को काउंसलिंग करें अपनी अनुभव से यह बात बताएं कि कैसी दिशा बदलना है भले ही कई कठिनाइयां आए जब कठिनाइयां आती है तो आप विचलित ना हो, चैलेंज को पार करके आप अपना झंडा गाड़ सकते हैं अपनी माता-पिता का जो त्याग है जो शिक्षक गण का मार्गदर्शन है उसे भी नमन करें और और जीवन में आगे बढ़ें।

प्रतिभा सम्मान समारोह में बड़कागांव प्रखंड के 23 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के लगभग 96 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से रमेश कुमार जुगरा विद्यालय 10वीं टॉपर झारखंड बोर्ड, जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय से दिव्या कुमारी , नवीन कुमार बीएम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई 10वीं टॉपर, सौरभ राज झारखंड कॉलेज से आईएससी टॉपर, दीपिका कुमारी प्लस टू हाई स्कूल हरली से कामर्स टॉपर, निशा कुमारी प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव से इंटरमीडिएट टॉपर शामिल है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद, समाजसेवी जयनारायण प्रसाद, पांकी विधायक की सुपुत्री डॉ सिमी मेहता, मध्य जिला परिषद सदस्य सुनिता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, बालेश्वर कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंसस उपेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रमुख टुकेशवर प्रसाद, सांसद मिडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, केंद्रीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष भीखन महतो, सचिव बासमती कुमारी, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी महतो, जयनारायण प्रसाद, डॉ बालेश्वर महतो, जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य राम लखन महतो ,सुरेश महतो, लेखक एवं शिक्षाविद विपीन कुमार, रामचरित प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शिवप्रकाश महतो, भवानी प्रसाद दांगी, अजीत महतो, शशि कुमार मेहता, बैजनाथ कुमार, विजेंद्र कुमार, श्रीकांत निराला, महेंद्र महतो, मिडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, गिन्नी वर्मा समेत सैकड़ों अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाऐं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!