बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और माथा टेककर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास कि कामना की।
इस दौरान विधायक ने नापोकला, गोसाईंबलिया, बादम, गोंदलपुरा, अंबाजीत, गुरुचट्टी, सुकुलखपिया, महुगाई, सांढ़, सोनपुरा, खैरातरी, बड़कागांव, बरवाडीह और हरली सहित विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर दुर्गापूजा की शुभकामनाएं भी दीं।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक ने मां दुर्गा की आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की। उन्होंने पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता के साथ मनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, जिला सह सचिव गिरेंद्र प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुरली प्रसाद, कृष्णा साहू, वीरेंद्र यादव, संतोष महतो, सुमन गिरी, राजकिशोर साव, महामंत्री मनीष पांडेय, भागीरथ ठाकुर, मंडल मंत्री चंदन सिंह, सत्यजीत विद्या अलंकार, कृष्ण गुप्ता, चंद्रदेव ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे