हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की केऔसुब इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेमोटांड़ से अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ द्वारा चरही, 14 माइल एवं हथियारी मोड़ के आसपास के क्षेत्रों में एम्बुश लगाया गया था। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 22:30 बजे एम्बुश पार्टी ने अवैध कोयला लदे एक ट्रक को देखा और तत्काल क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को सूचित किया।
सूचना मिलते ही टिम ने ट्रक का पीछा करते हुवे लगभग 6 से 7 किलोमीटर तक खदेड़ कर डेमोटांड़ स्थित गणपति धर्मकांटा के पास ट्रक को पकड़ा। जांच के दौरान कोयले के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि सीआईएसएफ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि जोराकाट क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का खनन कर दासोखाप में उसका भंडारण किया जा रहा है तथा नए रास्तों के माध्यम से कोयले का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सीआईएसएफ ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की।
सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध सुरक्षा बल की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कि का अभियान लगातार जारी है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे