बी.एम. मेमोरियल स्कूल में रंगोली और दीपोत्सव प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली एवं दीपोत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अबीर, बुरादे, रंगों एवं अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। वहीं दीपों की मनमोहक सजावट ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, सकारात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल घरों को दीपों से रोशन करना नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त अज्ञानता, कुरीतियों, नकारात्मकता और बुराइयों के अंधकार को दूर कर ज्ञान, संस्कार एवं सद्भाव का प्रकाश फैलाना भी है। साथ ही सभी ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज से अज्ञानता, नकारात्मकता और बुराइयों के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, संस्कार एवं सकारात्मक विचारों का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग, स्वच्छता और सामूहिकता की भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनाना भी है।

कार्यक्रम में निदेशक संदीप कुशवाहा, उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा, प्राचार्य कैलाश कुमार, उपप्राचार्या पूनम कुमारी, विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश दास, आनंद राज, देवंती देवी, राजेश कुमार रवि, योगेंद्र कुमार, अभिषेक कश्यप, कृष्ण यादव, सावित्री टुडू, अंश कुमार, शंकर महतो, रेखा कुमारी, गंगा भारती, कुलदीप रंजन, सोनू कुमार, अंजली सोनी, नीलम बेदिया, अनिकेत कुमार, विकास ठाकुर, सुभाष कुमार,रीना कुमारी सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!