बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव पुलिस ने फरार वारंटी प्रभु राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत न्यायालय से निर्गत अजमानती वारंट के वारंटी अभियुक्त प्रभु राणा उम्र करीब 35 वर्ष पिता फागुन राणा ग्राम नापोखुर्द निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी दल में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुअनी अभिषेक कुमार सहित पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 12
