बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव प्रखंड हजारीबाग रोड स्थित काली मंदिर के समीप चित्रांश परिवार ने धूमधाम से कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा के साथ किया। बुधवार को भगवान चित्रगुप्त को खिचड़ी का भोग लगाया गया तथा हवन पूर्णाहुति के साथ पूजा संपन्न किया गया। इस दौरान चित्रांश परिवार ने पूजा की पूर्णाहुति तक अपने कलम को कलमबंद रखा। बुधवार देर शाम भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की आरती की गई एवं विदा किया गया। जुलूस में चित्रांश परिवार ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। सादगी के साथ चौक चौराहे में भजन गीत के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया एवं रामसागर तालाब में विसर्जन किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था के तहत पुलिस बल मुहैया कराया गया।
मौके पर कृष्णा प्रसाद, अशोक सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा,उमेश सिन्हा,विनोद सिन्हा, दिनेश सिन्हा, अरुण सिन्हा राजकिशोर सिन्हा, छोटू सिन्हा,कमलेश श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, संजय तिवारी,विकास सिन्हा , अरुण रंजन प्रसाद, सोनू सिन्हा, मोनू सिन्हा ,विशाल सिन्हा , बंटी सिन्हा, अंशदीप राज ,देवदीप , बीर सिन्हा,हर्ष सिन्हा, मन सिन्हा , पीयूष सिन्हा, आयुष सिन्हा के अलावा चित्रांश समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे