11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ स्विफ्ट डिजायर कार, दो बाइक और चार मोबाइल जब्त
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 23 पुड़िया में करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 नवंबर को थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमाडीह पुल के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, जबकि पांच को मौके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अफताब आलम, राजन अंसारी, अल्ताफ हुसैन, रविन्द्र कुमार महतो और पवन कुमार शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर एक हजार रुपये प्रति पुड़िया की दर से ब्राउन शुगर बेचने और स्वयं भी इसका सेवन करने की बात स्वीकार की है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे