बड़कागांव हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटा, टायर में लगी आग बड़ा हादसा टला

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव से हजारीबाग जाने वाली मार्ग 13 माईल के ऊपर टीपी 5 के समीप घाटी के पास हिंदुस्तान पैट्रोलियम का गैस सिलेंडर लदा हुआ वाहन पलट गया। यह घटना गुरुवार सुबह की है। वाहन पलटने के बाद बाद टायर में आग लग गई जिसकी सूचना बड़कागांव स्थानीय पुलिस को दी गई जिस पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति से अवगत होते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी ,

फायर ब्रिगेड के लोगों ने टायर में लगी आग को बुझाया । इस प्रकार एक बड़ी हादसा टल गया। हालांकि घटना में ड्राइवर और खलासी को मामूली चोट आई है। यह गैस सिलेंडर लदा वाहन बड़कागांव रोड होते हुए टंडवा जा रहा था। घटना को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!