खराब ऑटो एनालाइजर वा एक्सरे मशीन ऑटो एनालाइजर को उप प्रमुख ने ठीक कराने का किए मांग
केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां लाखों रुपए की लागत से खरीदा गया बहु उपयोगी मशीन ऑटो एनालाइजर संसाधनों के अभाव में बंद पड़ा हुवा है। इस ऑटो एनालाइजर से 26 लोगों का 200 प्रकार के बीमारियो का जांच एक साथ किया जा सकता है। परंतू स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण केरेडारी के ग्रामीणों को इसका लाभ नही मिल रहा है। केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो के द्वारा केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कमियों का उजागर हुवा।
उप प्रमुख अमेरिका महतो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब का जायजा लिया। इस दौरान एक्सरे मशीन, ऑटो एनालाइजर समेत कई अन्य खराब पड़ा मिला। जिस पर उप प्रमुख अमेरिका महतो ने केरेडारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर नाराजगी जताया। और हजारीबाग सीएस वा केरेडारी प्रभारी से मशीन को ठीक करने का बात कहे है। इन्होंने बताया कि इस सभी मशीनों को ठीक होने से केरेडारी में स्वाथ्य सेवा मजबूत होगा। ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगा। वही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विक्रम ने कहा कि खराब मशीनों के बारे जिला में जानकारी दी गई है। जल्द ठीक कर जाँच शुरू किया जायेगा।
डीएमएफटी मद से केरेडारी को मिला था ऑटो एनालाइजर मशीन
ऑटो एनालाइजर मशीन जिला के डीएमएफटी मद से केरेडारी अस्पताल को दिया गया था। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताया गया है। लैब टेक्नीशियन विद्या सागर ने बताया कि ऊक्त मशीन से जांच करने के लिए एसी कमरे की जरूरत है। साथ ही कई केमिकल भी चाहिए। जिसकी सूची जिला के अधिकारीयों को दे दी गई है। परंतु कोई व्यवस्था नहीं कराया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








