केरेडारी (हजारीबाग)। ओल्पिंयाड प्रतियोगिता में कराली के केमो निवासी आयुष कुमार पाण्डेय राज्य स्तर पर सामाजिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट चुने गए। आयुष कुमार पाण्डेय 27 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पुरस्कृत किए जायेंगे। आयुष कुमार पाण्डेय का राज्य स्तर पर सामाजिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट चयन होने पर किड्स जूनियर स्कूल प्रोपराइटर विकास कुमार ने बधाई वा शुभकामनाएं दी है। विकास कुमार ने बताया आयुष बचपन से ही प्रतिभा शाली है। प्रारंभिक शिक्षा किड्स जूनियर स्कूल में की। वर्तमान में हाई स्कूल कराली में पढ़ाई कर रहे है।

बताते चले की इससे पूर्व जिला स्तरीय मेधा छात्रवृति परीक्षा में आयुष जिले भर में दूसरे स्थान पर रहा था। किड्स जूनियर स्कूल प्रोपराइटर विकास कुमार ने कहा रांची से लौटने के बाद आयुष कुमार पांडे एवं उनके परिवार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








