केरेडारी में छात्राओ से भरा टेंपू पलटा, 8 छात्रा घायल 3 रेफर

 

केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी बड़कागांव मुख्यपथ में केरेडारी के समीप टेंपू पलटने से 8 मैट्रिक की छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई।

घायल छात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रियंका कुमारी, रुक्मणि कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता कुमारी, संध्या कुमारी, चिरातो कुमारी, सबनम खातून, मीना कुमारी है। सभी घायलों को पैर, पेट, हाथ में गंभीर चोटे आई है. वही प्रियंका, मुस्कान, रुक्मणि को केरेडारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। 

घटना 25 मार्च दोपह 2 बजे की है। बताया जाता है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के 12 बच्चे एक टेंपू में बैठ कर कराली मैट्रिक परीक्षा देने पहुंचे थे। परिक्षा देकर विद्यालय लौटने के दौरान केरेडारी के समीप अनियंत्रित हो कर टेंपू दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमे सवार बच्चे सड़क में गिर गए। और बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से बच्चियों को केरेडारी सीएचसी लाया गया। विधालय के लेखा सहायक राजकुमार साह एवं शिक्षक, वार्डन भागकर पहुंचे और बच्चों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले गए।

घायल बच्चियां

घायल बच्चों में मिलने पहुंचे बीडीओ

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से भरा टेंपो का दुर्घटना होने की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी पहुंचे। बच्चियों के स्थिति की जानकारी लिए.उन्होंने बच्चियों का हाल चाल जानने के बाद उनका हिम्मत बढ़ाया। इस संबंध में डॉक्टर सुधीर द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय को बताया गया कि तीन बच्चियों को बेहतर इलाज हेतु हजारीबाग रेफर किया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *