किडनी के मरीजों को अब छबड़ा मैं मिलेगी डायलिसिस की सुविधा। छबड़ा चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट का हुआ शुभारंभ ।

छबड़ा राजकीय चिकित्सालय मैं डायलिसिस मशीन का शुभारंभ शनिवार को भाजपा नेता हिम्मत सिंह सिंघवी, पालिका अध्यक्ष कैलाश जैन, पार्षद रितेश शर्मा ,ने फीता काटकर किया। छबड़ा चिकित्सालय मैं डायलिसिस की सुविधा होने से अब किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिये कोटा बारां नही जाना पड़ेगा। किडनी रोगियों को हफ्ते मैं दो बार डायलिसिस के लिए कोटा बारां जाना पड़ता था । डायलिसिस की सुविधा छबड़ा चिकित्सालय मैं मिलने पर किडनी मरीजों ने विधायक सिंघवी का आभार जताया । विधायक सिंघवी द्वारा 15 लाख रुपए की लागत से  डायलिसिस मशीन छबड़ा चिकित्सालय को सौंपी गई हैं। इस मौके पर bcmho महेश भूटानी चिकित्सा अधिकारी हरीओम गोयल उपस्थित रहे । bcmho महेश भूटानी ने बताया कि छबड़ा चिकित्सालय को एक डायलिसिस मशीन की बहुत आवश्यकता थी । अब किडनी के मरीजों को तोड़ी राहत मिलेगी । इस के लिये भूटानी ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार जताया । इस मौके पर सभी चिकित्सालय कर्मी मौजूद रहे ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *