बरकट्ठा। प्रखंड के गोरहर चौक के समीप आयोजित श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सह संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन भक्तों से पूरा पंडाल खचाखच भर गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ वेदी, स्तंभ व मंडप पूजा किया गया। तत्पश्चात अयोध्या धाम से आएं यज्ञाचार्य प्रेम प्रकाश शास्त्री व ग्राम बेलकपी के यज्ञाधीष गौतम कुमार पांडेय के द्वारा जलाधिवास, अंधिवास एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। वहीं अयोध्या से आए प्रवचन कर्ता पवन द्विवेदी महाराज एवं वाराणसी से आई कथा वाचिका सपना महेश्वरी के द्वारा रात्रि में राम कथा एवं संगीतमय भजन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पवन द्विवेदी ने कहा कि हम सबों को श्रीराम के आदर्शों को अपनाना चाहिए। यही जीवन का मूल मंत्र है। विदित हो कि यज्ञ कार्यक्रम 26 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित है। मौके पर समिति के अध्यक्ष रामटहल महतो, सचिव बासुदेव महतो ,मुखिया प्रेमिका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि छोटन कोल, प्रकाश पासवान, रामदेव पासवान, पूरण कुमार, राजेंद्र कुमार, समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त गण उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








