बरकट्ठा:- झारखंड शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा आयोजित झारखंड ओलंपियाड परीक्षा 2022 के राज्यस्तरीय परिणाम में सूरज कुमार ने अंग्रेजी विषय में राज्य में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रांच पदक प्राप्त कर बरकट्ठा का मान बढ़ाया है। विदित हो कि सूरज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गयपहाड़ी के वर्ग सात का छात्र है। इनके पिता निरंजन प्रसाद इसी विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं तथा मां दुलारी देवी गृहिणी हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कृष्ण प्रसाद ने बताया कि दिनांक 27 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा के सभी टॉपर को प्रोजेक्ट भवन रांची में पुरस्कृत किया जिसमें सूरज कुमार भी शामिल रहे। इनकी सफलता पर बीईईओ किशोर कुमार, अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, शिक्षक विनय प्रसाद, रामकिशुन महतों, यमुना साव, राजेंद्र प्रसाद समेत प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने इस सफलता पर सूरज को बधाई दी तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। कहा कि इमानदारी पूर्वक मेहनत करने से सफलता प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आती है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








