बरकट्ठा। प्रखंड के आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शिलाडीह के शिक्षक और अन्य कर्मी वर्ष 2022-23 का अनुदान राशि नहीं मिलने के कारण मंगलवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने कहा हम एक साल से अनुदान राशि नही मिला है, राशि नही मिलने से हम लोग के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड सरकार के उदासीनता के कारण झारखंड के हजारों वित्त रहित शिक्षक और कर्मचारी अब आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हैं। मौके पर प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी, सहायक शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद, राम कुमार पांडेय, समसुद्दीन अंसारी, उपेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, विष्णु कांत पांडेय, राजकुमार मुर्मू, आदेशपाल अनीता बास्के उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 648





