बरकट्ठा( हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो स्थित सीबीएसई बोर्ड मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपने वेट में झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तिसवां राष्ट्रीय सब जुनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राजेश कुमार का 21 किलोग्राम कैटेगरी में और पांचवां राष्ट्रीय केडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुकेश कुमार का 51 किलोग्राम कैटेगरी में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया है। ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता 28 मार्च से 31 मार्च तक राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। पूरे झारखंड राज्य में में इस वेट कैटेगरी में केवल राजेश कुमार और मुकेश कुमार का चयन हुआ है। इनका चयन होने में सबसे बड़ा योगदान ताइक्वांडो प्रशिक्षक गुलाम हसन का रहा, जो अपने कड़े प्रशिक्षण से बच्चे विद्यालय का ही नहीं बल्कि झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने योग्य हो गए। विद्यालय निदेशक आई पी भारती ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








