ओडिशा दौरे पर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कार्यकर्ताओं से किए बैठक



सरायकेला। जनजाति मामलों के केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ओडिशा के जाजपुर जिला के दौरे पर हैं। 25 मार्च को अर्जुन मुंडा जाजपुर लोकसभा प्रवास योजना के तहत जाजपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र त्रिदेव, विस्तारक और मंडल पंच परमेश्वरों के साथ संस्कृति भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके सुझावों से अवगत हुए। उन्होंने 30 मार्च तक सभी बूथ में कमेटी के गठन का निर्देश दिये। बूथ जितना सशक्त होगा, मंडल उतना ही मजबूत होगा। बूथ स्तर पर भारत सरकार की योजनाओं को ले जाना होगा। 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के संकल्प के साथ नया भारत बनाना है।

मंत्री ने केंद्रीय योजनाओं का किए समीक्षा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जाजपुर (ओडिशा) में जिला प्रशासन के साथ जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा किए। विशेषकर अनुसूचित जनजाति बहुल इलाके में उनके विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। खनिज संसाधनों से परिपूर्ण इस इलाके में 78 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। दानागड़ी और सुकिन्दा में कुपोषण और जेनेटिक बीमारी की समस्या के बारे में विस्तृत चर्चा किए। इस क्षेत्र में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। मिलेट मिशन के तहत खेती और सिंचाई के बारे में जानकारी ली। धान क्रय की प्रक्रिया जाना।
बताते चले की बीजेपी 2024 में होने वाले लोस चुनाव की तैयारी में है। दर असल बीजेपी देश भर के वैसे लोस क्षेत्रों पर भी फोकस कर रही है, जहां पिछले चुनाव में दूसरे या तीसरे नंबर पर रही थी। देश भर में ऐसे 160 लोकसभा सीटों पर फोकस किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों को दो से तीन लोस क्षेत्रों की जिम्मेवारी दी गयी है।

कार्यकर्त्ताओं से मिलते मंत्री
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *