चट्टी बारियातू में यज्ञ मंडप की परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़ ,कोई 11, 21 तो कोई 108 व 111 बार ले रहे फेरे

अमित कुमार माली

केरेडारी।केरेडारी प्रखंड के चट्टी बारियातू,में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ के सातवे दिन,दिन सोमवार को यज्ञस्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुचे। यज्ञ के हवन की आहुति और मंत्रोच्चार से आसपास का पूरा वातावरण धार्मिक बना हुआ है। सुबह पांच बजे से लेकर देर रात तक लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा में महिला और पुरुष की भीड़ देखते ही बन रही है। श्रद्धालु 11, 21 तो कोई 108 व 111 बार फेरे ले रहे हैं। यज्ञ समिति के सदस्यों ने श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ यज्ञ मंडप को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया है।वही कई देवी देवताओं का प्रतिमाएं लगाई गई है ,बिजली की चकाचौंध और आकर्षक सजावट लोगों को अनायास रुकने पर मजबूर कर रही है।यज्ञ मंडप में धूप की खुशबू यज्ञ स्थल के चारों ओर फैलने लगी है। यज्ञ स्थल पर अनेक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रहती। आयोजकों ने यज्ञ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई नहीं हो, उसके लिए महाप्रसाद व पेयजल की व्यवस्था भी की है। प्रतिदिन यज्ञ मंडप पर पधारे श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं,वही शाम होते ही श्रद्धालु व दूरदराज से आए अन्य लोग यज्ञ मेले में लगे झुलवा,मौत कुआं,जिसके अलावे अन्य चीजो का लुप्त उठा रहे हैं,वही यज्ञ मण्डप व मेला में पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं दूर से आए लोगों को भरपूर सहयोग मिल रहा है,यज्ञ समिति के लोगो ने बताया कि यज्ञ में स्थानीय आम नागरिकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
महायज्ञ की सात जून को भंडारा के साथ पूर्णाहुति होगी।ग्रामीण तन-मन-धन से यज्ञ को सफल बनाने में लगे हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *