कीर्तन जन जागरण के द्वारा पचड़ा के जोरदाग में खोला गया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र



केरेडारी (हजारीबाग)। कीर्तन जन जागरण के द्वारा केरेडारी प्रखंड के पचड़ा पंचायत के ग्राम जोरदाग में प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी हरबशिया देवी, श्रम विभाग मित्र बड़कागांव विकास कुमार के द्वारा फीता काट कर किया गया।
कीर्तन जन जागरण के प्रमुख कीर्तन कुमार ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य महिलाएँ व बच्चियों को प्रशिक्षण अब गांव में ही मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद सबको सर्टिफिकेट दे कर अपने ही पंचायत में रोजगार दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं बच्चियों को मशरूम प्रशिक्षण, आयुर्वेद प्रशिक्षण, कृषि प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन, सिलाई प्रशिक्षण, बकरी पालन, गौ पालन, सूअर पालन, कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण इस केंद्र द्वारा दिया जाएगा।

मौके पर सिलाई शिक्षिका विनीता कुमारी, आरती कुमारी, बच्चियां गंगोत्री देवी, सविता देवी, अंजली कुमारी, ललिता कुमारी, चिंता कुमारी, पुष्पा कुमारी, नीतू कुमारी, रिंकी देवी, प्रिया कुमारी, रानी कुमारी गुप्ता, चिंता देवी, निधि कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, मंजू कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *