जिप सदस्य अनिता सिंह ने पुरनी पेटो हनुमान मंदिर में इन्वर्टर व बैटरी मुहैया कराया, ग्रामीणों में खुशी

अरुण/अमित केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी के पेटो पंचायत में स्थित पुरनी पेटो हनुमान मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा में दक्षिणी जिला परिषद सदस्या अनीता सिंह व समाजसेवी प्रीतम सिंह शामिल हुवे। यहां केरेडारी प्रखंड के दक्षिणी जिला परिषद सदस्या अनीता सिंह व समाजसेवी प्रीतम सिंह के द्वारा मंदिर समिति को इन्वर्टर व बैटरी मुहैया कराया गया। मंदिर में इन्वर्टर व बैटरी मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर अनिता सिंह का आभार व्यक्त किए। अनिता सिंह ने कहा मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यहां इन्वर्टर व बैटरी लगने से बिजली की समस्या दूर होगी। मौके पर मुखिया कौशल्या देवी, जीप सदस्य गीता देवी, निरंजन साव, मनोज सिंह, गुरुदयाल साव समेत कई लोग मौजूद थे।

कलश यात्रा का आयोजन :- पुरनी पेटो हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु कलश लेकर बाजे गाजे के साथ झाबर गढ़ा स्थित बुढ़िया माता मंदिर पहुंचे। और माता स्थान में मत्था टेका।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *