बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह ग्राम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मेगालिथ स्थल के नाम से विख्यात इक्निनोक्स प्वाइंट से 23 सितम्बर व 21 मार्च वर्ष में दो दिन इस स्थल में खड़े (V) आकार के दो बड़े पत्थरों के बीच से सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखा जाता है। इस अद्भुत व विहंगम दृश्य को देखने के लिए विद्यार्थियों शोधार्थियों एवं खगोलप्रेमियों को इस दिन का बेसन्नी से इंतजार रहता हैं।
बुधवार को अहले सुबह खगोल प्रेमियों और विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों इस दृश्य को देखने और अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने पहुंचे थे। परंतु बादल छाए रहने के कारण दो पत्थरों के बीच से करवट बदलते सूर्य का नजारा नहीं देख पाए। जिसके कारण सैलानियों को मायूस लौटना पड़ा। मौके पर स्थानीय लीलावती देवी , विधार्थी विजय कुमार ,दुर्गश कुमार,झलकु राम, आनन्द कुमार, राहुल कुमार,लोकेश कुमार,शनि कुमार, मनोज कुमार, गुरुदेव कुमार व अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
