बड़कागांव | संवाददाता – कुलदीप कुमार
झारखंड कुशवाहा महासभा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मुकुटधारी महतो का मंगलवार रात 10:45 बजे कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़कागांव जीडीएम चौक पर पार्थिव शरीर का लोगों ने दर्शन किया एवं नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं पैतृक गांव हरली से शव यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार हरली नदी श्मशान घाट में किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विभावि के कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
