बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया।मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।जानकारी के अनुसार, 19/20 सितंबर की रात पंकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का आईसर कंपनी का ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मी चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद टुकन साव ने 20 सितंबर को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, 20 सितंबर 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
चोरी हुए ट्रैक्टर और अज्ञात आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 21 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकडा़ पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बिनोद कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लिखलाही घाटी जंगल से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!