बड़कागांव में दोनो लोगों की हत्या से गांव में तनाव का माहौल पिपराडीह व कुमहरडीहा पुलिस छावनी में तब्दील

 बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के दिनेश प्रजापति का हत्या कांड मामले में आरोपी के घर आग जनी व हत्या की घटना को लेकर पिपराडीह व कुमहरडीहा में दहशत का माहौल हैं। दो हत्या को लेकर दोनों गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया हैं। पुलिस दोनों घटनाओं में छानबीन व शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी हैं। पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के बीच दोनों मृतकों के शवों का दाहसंस्कार किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस व एसडीपीओ अमित आनंद, सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार, बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक समेत अतिरिक्त सशस्त्र बल मौके पर तैनात हैं। गुरुवार को रातभर दोनों गांवों में निगरानी रखी गई।

हत्या कांड में की जा रही हैं गंभीरता से जांच उपद्रवियों पर होंगी कार्रवाई: पुलिस 

पुलिस का कहना है कि दिनेश की हत्या और महेश प्रजापति की पिटाई से हुई मौत की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके अलावा घर में आगजनी और रोड जाम की घटनाओं पर भी कार्रवाई की जा रही है।

महेश प्रजापति की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि उनके पति को रास्ते में पीटकर मारने के बाद उपद्रवी उनके घर पहुंचे और हत्या की धमकी देने लगे। वह अपनी पोतियों को लेकर मक्के के खेत और बाथरूम में जाकर छुप गईं।

मृतक महेश के भाई अनिल कुमार के अनुसार, उपद्रवियों ने करीब 30 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई। 2.5 लाख नकद जलाकर राख कर दिए, 15-20 लाख के जेवरात, फर्नीचर, बाइक, फ्रिज, गद्दा आदि जला दिए और डीजे साउंड भी उठा ले गए।

दिनेश प्रजापति की मौत से उसकी पत्नी संगीता बेसहारा हो गई हैं। दो छोटे बच्चों समेत एक छोटे से कमरे में रह रहीं संगीता ने बताया कि सुभाष ने 10 लाख के लोन दिलाने के नाम पर 1.61 लाख रुपये लिए थे और कुल 3 लाख रुपये की मांग की थी। रोते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए, अब बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा।

बताते चले कि 6 जुलाई से लापता पिपराडीह निवासी 27 वर्षीय दिनेश प्रजापति का शव 10 जुलाई को कुमहरडीहा गांव के पास एक कुएं से बरामद किया गया। इसके बाद, नामजद आरोपी सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इन घटनाओं के बाद दोनों गांवों में तनाव बना हुआ है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!