चट्टीबरियातु परियोजना के द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 48 बिरहोरों का हुआ इलाज 

केरेडारी। एनटीपीसी के चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के द्वारा बिरहोर समुदाय के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 और 12 जुलाई तक बिरहोर टोला में रह रहे कमजोर जनजातीय समूह बिरहोर परिवारों के 103 लोगों में से 48 लोगों (41 वयस्क और 7 बच्चे) का स्वास्थ्य किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर पूर्व में किए गए बेसलाइन सर्वेक्षणों और समुदाय के साथ हुई बातचीत के आधार पर आयोजित किया गया। जिनमें बिरहोर समुदाय में कुपोषण और नियमित चिकित्सा परीक्षणों की कमी जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे सामने आए थे।

इस शिविर का उद्देश्य समुदाय में विशेष रूप से बुजुर्गों के बीच एनीमिया, कुपोषण, संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों की रोकथाम के लिए परीक्षण एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना था। यह पहल बिरहोर समुदाय को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा है, जिसकी सफलता का श्रेय एनटीपीसी के सीएसआर विभाग द्वारा समुदाय में लगातार चलाए गए जागरूकता अभियानों और परियोजना की चिकित्सा टीम के सहयोग को जाता है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!