बड़कागांव महेश प्रजापति हत्याकांड व आग जनी मामले में  38 नामजद  50-60 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के कुम्हरडीहा में आग जनी व पीट कर महेश प्रजापति के हत्या के मामले में मामला दर्ज किया गया हैं। मृतक के पत्नी कौशल्या देवी के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 185/25 व धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 126(2), 115(2), 117(2), 303(2)/के, 326(f)/l, 326(g), 103(1), 61(2)BNS धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।जिसमें 38 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया हैं।

आवेदन में कौशल्या देवी ने कहा कि 55 वर्ष स्वर्गीय महेश प्रजापति घर में बैठे हुए थे। कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग मेरे घर पहुंचे और घर के अंदर घुसकर मेरे पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और मेरे आंखों के सामने वे लोग मेरे पति महेश प्रजापति को घसीटते एवं मारते हुए घर से बाहर निकाला और उपरोक्त लोगों के द्वारा मेरे घर में आग लगा दिया। और मेरे पति को जान से मार देने की बात करते हुए मारपीट करते हुए बाजार टांड़ की ओर ले जाने लगे। मैं उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ के लोगों के द्वारा मेरे साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया बाद में, मैं अपने घर में घुसी तो देखी कि मेरा घर सामान जल चुका था जिसमें मेरा दो मोटरसाइकिल, एक भिलियर्स मशीन, दो पानी मोटर, एक फ्रिज दो एलईडी टीवी, घर के अंदर लगा छ: पलंग, घर का छ: दरवाजा, दो पानी टंकी, घर का सारा कपड़ा, एवं घर का अन्य समान को जला दिया गया तथा मेरे घर में रखा 1500 वाट का दो डीजे मशीन, 275000 रुपए मूल्य का जेवर एवं करीब 255000 रुपए नगद चुरा कर लें गए। सभी लोग दिनेश प्रजापति का मौत का बदला लेने की बात कर रहे थे। वही 8 जुलाई को पिपराडीह निवासी दिनेश प्रजापति के पत्नी संगीता देवी के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 180/25 के तहत के आधार पर सुभाष प्रजापति के ऊपर मामला दर्ज किया गया हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!