विधायक रोशन लाल चौधरी ने हाथियों के द्वारा किसानों की नष्ट हुई फसल का किया निरीक्षण

डीसी और डीएफओ से बात कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का अपील किये -विधायक

बड़कागांव। विधायक रोशन लाल चौधरी ने सांढ़ गांव में पहुंचकर हाथियों द्वारा किसानों के बर्बाद हुई फसल का निरक्षण किये। किसानों के बर्बाद फसल को देखकर विधायक काफी मायूस दिखे। मौक़े पर जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और डीएफओ मौन प्रकाश से दूरभाषा के माध्यम से संपर्क कर हाथीयों को भगाने के लिए विशेष टीम को मंगाए। साथ ही जिन-जिन किसानों का फसल हाथियों के द्वारा बर्बाद किया गया है उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वाशन दिये। आगे उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि हाथी के सामने कोई मत जाइए व उन्हें तंग ना करने का अपील किये है।

मौके पर मंडल सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया भिखन महतो, सोहनलाल मेहता, दिलीप दांगी, मुरली प्रसाद दांगी, अजीत प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!