विधायक के पहल पर बारिश से टूटे पुलिया को किया गया दुरुस्त, आवागमन शुरू ग्रामीणों ने जताया आभार 

अनुज कुमार यादव 

बड़कागांव। प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत ग्राम महुदी टोला सतबहिया डैम शिवाडीह हेंदेगिर मुख्य सड़क पर बना पुलिया भारी बारिश के कारण टूट गया था। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पलांडू , कुंदरू , चेलंदाग सहित दर्जनों गांव के लोगों का संपर्क सीधे प्रखंड मुख्यालय से टूट गया था। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने एंव लोगों को आने जाने काफी परेशानी हो रही थी। विशेष कर स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे।जिस पर बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने पहल कर पुलिया को दुरुस्त कराया। पुलिया बनते ही गाड़ियां सरपट दौड़ने लगी है। विधायक के पहल पर आवागमन चालू होने पर आम जनता एवं स्कूली बच्चों में काफी खुशी देखी जा रही है। और सभी के द्वारा जनता विधायक रौशनलाल चौधरी का आभार जताया तथा इस कार्य में मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में मुख्य रूप से पूर्व वार्ड सदस्य सुरेंद्र महतो, नारायण महतो समेत कई लोगों का अहम सहयोग रहा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!