प्रतापपुर में टीबी मरीजों के बीच सीसीएल के द्वारा पोषण युक्त अनाजों का किया गया वितरण

प्रकाश कुमार । प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीसीएल के द्वारा लगभग दर्जनों टीबी मरीजों को पोषण युक्त अनाज का वितरण किया गया। इस संबध में डॉक्टर पवन कुमार ने बताया की पोषण युक्त अनाज वितरण का उद्देश्य टीबी मरीजों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार प्रदान करना है। जिससे वे अपने स्वास्थ्य में सुधार कर सकें। टीबी के मरीजों को अक्सर पोषण संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और इस तरह के कार्यक्रम उनके लिए बहुत ही लाभदायक हो सकते हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सीसीएल ने टीबी मरीजों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रमों से टीबी मरीजों को बहुत ही लाभ होगा और वे अपने स्वास्थ्य में सुधार कर पाएंगे। इस कार्यक्रम में डॉ पवन कुमार, बिंदु कुमार, सुमित कुमार, संजय कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!