• उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया में दसवीं में सफल विद्यार्थियों को एनटीपीसी प्रबंधन ने किया सम्मानित
केरेडारी। एनटीपीसी के केरेडारी कोल परियोजना के द्वारा परियोजना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया में सत्र 2024-25 में दसवीं में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 5,000, 4,000 और ₹3,000 की राशि दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही 37 विद्यार्थियों को दो -दो हजार रुपया का प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया।
यहां के 40 विद्यार्थियों के बिच 86,000 प्रोत्साहन राशि सौंपा गया। परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य का कामना किये। कहा कि बच्चों के परिश्रम का सम्मान दिया गया है। ये सहयोग बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। और पढ़ाई में अच्छी मेहनत करेंगे।
श्री चंद्रशेखर ने कहा कि कोयला खनन परियोजना सतत विकास की दिशा में अग्रसर है। परियोजना एक और परिवर्तनकारी पहल आकार ले रही है — स्थानीय बच्चों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान देने वाली योजना “उज्ज्वल भविष्य” शुरू की हैं। साथ ही बच्चों के साथ संवाद सत्र, प्रेरक कहानियों और रोचक प्रयोगों के माध्यम से न केवल शैक्षणिक सहायता प्रदान करेगी बल्कि उन्हें जीवन के प्रति एक जागरूक दृष्टिकोण देने में सहायता करेगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर नागरिक, एक संवेदनशील इंसान और एक आत्मनिर्भर व्यक्ति के रूप में विकसित करना है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
