केरेडारी में मनरेगा संघ का बैठक रोजगार सेवक संघ का किया गया पुनर्गठन अध्यक्ष बने अनीश रवि सचिव बने जुगेश्वर प्रसाद

केरेडारी। केरेडारी पंचायत भवन में मनरेगा संघ का प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अनीश रवि ने की। जबकि संचालन रोजगार सेवक जुगेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में मनरेगा संघ के संचालन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा कैंसर से पीड़ित रोजगार सेवक रवींद्र कुमार के आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिए। वहीं बैठक में रोजगार सेवक संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अनीश रवि को मनोनीत किया गया। इसके अलावा सचिव जुगेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष उद्देश्वर सिंह को बनाया गया।

मौके पर मो. संजर हुसैन, सूरज राम, मो असगर, हुसैन अंसारी, मनोज ठाकुर, गोवर्धन राम, शशि भूषण प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थें।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!