बड़कागांव के बादम मुहर्रम जुलूस विवाद : दो पक्षों में जम हुवा मारपीट, पथराव से कई लोग घायल स्थिति तनाव पूर्ण 

अनुज कुमार यादव 

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बादम गांव के मुस्लिम मुहल्ला में मुहर्रम हुवे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। गुरुवार को दोनों पक्ष के बीच में दुबारा हिंसक झड़प हुई। दोनों ओर से जम कर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। घटना में गंभीर रूप से घायल मो. हुसैन को इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। मो. हुसैन के पुत्र ने बताया कि उनके पिता पर जानलेवा हमला किया गया और स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और तनाव का माहौल है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!