बड़कागांव रिपोर्टर अनुज कुमार यादव
बड़कागांव। बीते 6 जुलाई को अपहृत दिनेश प्रजापति का शव 5 वें दिन एक कुआं में तैरता हुआ मिला। बृहस्पतिवार दोपहर में दिनेश प्रजापति का शव कुम्हरडीहा बदवाही नदी के पास मंगरदहा स्थित में एक कुआं में पानी में तैरता हुआ आसपास के किसानों ने देखा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। बड़कागांव थाना प्रभारी नमेधारी रजक ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा लाश को कुएं से बाहर निकला जा रहा था। जिस पर परिजन व आसपास के लोग जुट गयें तथा लाश को कुएं से नहीं निकालने दिया। परिजनों ने शव निकालने से पहले अपहरणकर्ता का गिरफ्तारी का मांग करने लगें। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों अपरहण के आरोपी सुभाष प्रजापति के घर में रखे सामानों पर आग लगा दी, आग लगने से सुभाष प्रजापति का दो मोटरसाइकिल, पलंग, घर में रखे चावल-गेहूं-दाल इत्यादि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। तथा सुभाष प्रजापति के पिता 55 वर्षीय महेश प्रजापति मिलने पर उसके साथ ग्रामीण मारपीट करने लगे जिससे महेश प्रजापति का मौत हो गया। महेश प्रजापति की मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला, और नाजुक स्थिति में महेश प्रजापति को एंबुलेंस से बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मृत बताया। पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी हैं।
बताते चले पिपराडीह निवासी संगीता देवी ने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण होने का शिकायत बड़कागांव थाना से की थी। जिसमें अपहरण का आरोप कुम्हरडीहा निवासी सुभाष प्रजापति पिता महेश प्रजापति पर लगाया गया था। पिछले चार दिनों के अंदर दिनेश प्रजापति (28वर्षीय) का कोई अता-पता नहीं चल पाया, पांचवें दिन बृहस्पतिवार को दोपहर में दिनेश प्रजापति का शव कुम्हरडीहा बदवाही नदी के पास मंगरदहा स्थित में एक कुआं में पानी में तैरता हुआ मिला।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









