प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का किया गया आयोजन

दर्जनों युवा एवं युवतियों ने सुरक्षा जवान भर्ती हेतु किया आवेदन

प्रकाश कुमार /प्रतापपुर (चतरा)

 

प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन (GSF) स्किल इंडिया के तत्वाधान में किया गया था। इस दौरान कैंप में प्रखंड के कई बेरोजगार युवक एवं युवतियों ने अपना आवेदन किया। वही जीएसएफ भर्ती अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया की सरकार का मुख्य उद्देश्य है की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ना है। एवं स्किल इंडिया को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया की अभी जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन किए है उन्हे तीन माह के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिसके बाद उन्हें ड्यूटी भी दी जाएगी।इसमें दो तरह का पद के लिए आवेदन किया जा रहा है। पहला सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए।इस मौके पर दर्जनों युवक एवं युवतियों ने अपना आवेदन दिया है। वही उन्होंने बताया की यह भर्ती शिविर सभी प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!