एनटीपीसी के चट्टीबरियातू कोल परियोजना के द्वारा बिरहोर परिवारों के बीच पोषण सामग्री बांटा गया

केरेडारी। एनटीपीसी के चट्टीबरियातू कोयला खनन परियोजना क्षेत्र के बिरहोर टोली में पोषण सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। इस कार्यक्रम में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत बिरहोर समुदाय के 32 परिवारों को अंडा और गुड़ दिया गया। बिरहोर समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में चिन्हित किया गया है। और यह पहल समुदाय को कुपोषण और गरीबी से लड़ने में प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक सीडी-सीएसआर बी. नवीन कुमार, कार्यपालक (सीडी-सीएसआर) देबां कुर तालुकदार उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे