राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं ने केरेडारी मुख्यालय में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

आम जनो के कार्यों को अधिकारियों के टेबल में बैठ काम कराये कार्यकर्ता : विधायक रौशन लाल 

केरेडारी। प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं ने केरेडारी प्रखंड कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शामिल बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद किये। श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया हैं। राज्य में अपराधियों का बोल बाला बढ़ गया हैं। प्रत्येक दिन अपराधी दिनदहाड़े हत्या, बलात्कार, डकैती, गोली बारी, आगजानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। परंतु हेमंत सरकार अपराध के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया। राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री सिर्फ अवैध उगाही में लगे हुवे हैं।

सभा को संबोधित करते विधायक व अन्य

राज्य के बड़े अधिकारियों के मिली भगत से प्रखंड मुख्यालयों के आम लोगों से अवैध राशि का वसूली कराया जा रहा हैं। अधिकारी व कर्मचारी खुलेआम मनरेगा योजना, जमीन के दाखिल खारिज, आय, जाति, आवासीय, राशन कार्ड बनाने में पैसा लेते हैं। घुस के राशि को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाता हैं। विधायक ने आगे कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एनडीए के कार्यकर्ता व विधायक हमेशा से आंदोलन किए हैं। इन्होंने आगे कार्यकर्ताओं से कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करें। आम जन के कार्यों को अपने स्तर से अधिकारियों के टेबल में बैठ कर कराएं। जो अधिकारी आम जनों के कार्य के कार्य ना करें उनके खिलाफ वृहद पैमाने पर आंदोलन करें।

 

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, महामंत्री नरेश कुमार महतो, नारायण यादव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, प्रीतम साव, उपेंद्र सिंह ने भी मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, केरेडारी मुख्यालय को चारा गाह समझ कर दुबारा आये कर्मियों के भ्रष्ट नीतियों को उजागर करते हुवे हटाने का मांग हजारीबाग उपायुक्त से किये। कार्यकताओं ने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, राशन कार्ड को विचौलिया मुक्त करने, मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार बन्द करने, अस्पतालों में दवाई, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और टीकाकरण की व्यवस्था करने, एनटीपीसी के अधीनस्थ एमडीओ, ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों में स्थानीय लोगो को समुचित रोजगार देने, प्रधानमंत्री अवास योजनाओं में बालू की व्यवस्था कराने, केरेडारी अंचल में खतियान को अतिशिघ्र ऑनलाइन करने, जर्जर सड़कों और सरकारी भवनों का मरमत व जीर्णोधार करने का पत्र डीसी के नाम केरेडारी बीडीओ को सौंपा।

मौके पर बैजनाथ तिवारी, बालगोबिन्द प्रसाद सोनी, मुलचंद साहू, तेजो साव, महेंद्र सिंह, सुनील सिंह, लीलाधन साव, बालेश्वर महतो, प्रयाग महतो, कंचन यादव, दुखन यादव, छोटू यादव, आशेश्वर यादव, बिरजू यादव, महावीर साव, प्रमोद महतो, अर्जुन, रविशंकर जायसवाल, विश्वनाथ महतो, प्रेमचंद महतो, संजू देवी, मीना देवी, विनोद कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!