केरेडारी में अपराधियों ने व्यवसाई को मारा गोली हालत गंभीर बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित पतरा पुल के समीप अपराधियों ने सुअर व्यवसाई को मारा गोली। गोली लगने से बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी लुरूंगा निवासी कुलेश्वर बेदिया पिता चेता बेदिया व बैजू बेदिया पिता गणेश बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलेश्वर बेदिया के सीने में गोली लगी हैं जो शरीर में अटका हुआ हैं। वहीं बैजू बेदिया के हाथ को छूते हुवे गोली निकल गई। घटना 25 जून सुबह 9.30 बजे की हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीकरी ओपी एस आई संजीव कुमार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए केरेडारी में लाया गया। जहां जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार व केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार के पहल पर गंभीर रूप से घायल कुलेश्वर बेदिया को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। गोली बारी की घटना में शामिल 3 बाइक सवार भागने में सफल रहें।
घटना के उपरांत केरेडारी व सीकरी ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गईं हैं। घायल युवक सुअर पालन का कार्य करते हैं।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!